Rasmalai Recipe in Hindi – 10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी रसमलाई – Full Guide

Rasmalai Recipe in Hindi – इस लेख में में Rasmalai के बारे में डिटेल में बताने वाला हूं। Rasmalai पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय सबसे ज्यादा खाने वाली मिठाई है। मिठाई की बात करें तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे पहले आता है। जैसे कि रसगुल्ला, रसमलाई, रबड़ी वहां पर बहुत ज्यादा फेमस है। वैसे ही Rasmalai की बात करें तो उत्तर भारत में उसे खूब चाव से खाई जाती है। त्योहारों में तो सबसे ज्यादा खाए जाने वाली मिठाई है।

Rasmalai Recipe in hindi

Rasmalai Recipe in Hindi

आज हम आपको स्वादिष्ट Rasmalai बंगाली मिठाई के बारे में बताने वाले है। इसमें आप दो तरीके से Rasmalai बना सकते हो। पहले विधि, में आप रेडीमेड रसगुल्ला और रेडीमेड कंडेंस्ड मिल्क के साथ आप सिर्फ 10 मिनट में रसमलाई बना सकते हो और दूसरे विधि में पनीर की टीकी (पैटी) और दूध से बनी हुई रबड़ी के साथ आप बना सकते हो। आपके घर में सभी को यह रेसिपी बहुत पसंद आएंगी। Rasmalai रेसिपी बनाने की विधि मैं आगे स्टेप बाय स्टेप बता दी है। Read More…

  1. पूर्व तैयारीयों का टाइम – 15 मिनट
  2. कुकिंग टाइम – 45 मिनट
  3. कुल टाइम – 60 मिनट
  4. लोगों की संख्या – 5

घर पर बनाएं 10 मिनट में रसमलाई आसान तरीके से

पहली विधि :-
  1. 10 मिनट में Rasmalai बनाने के लिए सबसे पहले रेडीमेड रसगुल्ला लीजिए और रसगुल्ले की चाशनी निकाल लीजिए उसके बाद उसको हल्के हाथ से दबाकर पतला बना दीजिए और उसमें से सारी चाशनी निकाल लीजिए।
  2. Rasmalai के लिए रबड़ी बनाने के लिए ½ कप कंडेंस्ड मिल्क, 2 कप दूध, एक चिमुट खाने का रंग, और 5 से 6 केसर डालकर एक कड़ाई में अच्छे से गाढ़ा करके अच्छी तरह उबाले।
  3. फिर रबड़ी में रेडीमेड रसगुल्ला डाले और सिर्फ 5 मिनट तक पकने दे। उसके बाद उसमें कटा हुआ पिस्ता डालें और हमारी Rasmalai तैयार है सिर्फ 10 मिनट में।

Rasmalai Recipe Ingredients in Hindi – Rasmalai Recipe बनाने की सामग्री 

छैना (पनीर की टिकिया) बनाने की सामग्री –
  • दूध – 1 लीटर
  • नींबू का रस – 2 टेबलस्पून
  • चीनी – 1½ कप 
  • पानी – 4 कप
रबड़ी बनाने की सामग्री –
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 3 टेबलस्पून
  • हरी इलायची का पाउडर – 1/4 टीस्पून (वैकल्पिक)
  • केसर – 10 से 12 (वैकल्पिक)
  • पिस्ता (बारीक कटा हुआ) – 2 से 3 टेबलस्पून
  • खाने का रंग – 1 चिमुट (वैकल्पिक)

 Note :- 1 टेबलस्पून = बड़ा चम्मच (खाने का चम्मच)
              1 टीस्पून = छोटी चम्मच (चायपत्ती / चीनी की चम्मच)

Chenna kaise banata hai – छैना (पनीर की टिकिया) बनाने का सही तरीका

दूसरी विधि :-
  1. सबसे पहले छैना (पनीर की टिकिया) बनाने के लिए 1 लीटर दूध और 2 टेबलस्पून नींबू का रस लेंगे। दूध को गैस पर धीमी आंच पर उबाल लो और नींबू का रस डालो फिर दूध फटने लगेगा। दूध फट जाने के बाद उसके छैना और पानी को कपड़े के मदद से बाजुको निकाल ले (छैना को अच्छे से निचोड़ दे) और छैना को 30 से 40 मिनट तक लटका का रख दे। हमारा छैना तयार है। 
  2. 30 मिनट हो जाने के बाद छैना को एक धाली में निकाल ले। और उसे अच्छे से मसले आटे की तरह ( ध्यान रहे की छैने में थोडा पानी रहना चाहिए) 4 से 5 मिनट तक मसले। फिर उसे नींबू के आकार में निकाल कर पतला कर देना। 
  3. एक बरतन लो उसमे 4 कप पानी और 1½ कप चीनी डाल कर माध्यम आंच पर उबलने दे। चीनी पानी मे घुलने के बाद उसमे छैना (पनीर की टिकिया) डाले। फिर उस बरतन के ऊपर ढक्कन रख देना और उसे 10 से 15 मिनट तक उबलने देना। छैना (पनीर की टिकिया) फुलाकर तयार हो गई है। गैस बंद करके उसे एक कटोरे में निकाल लेना। (पनीर की टिकियो को 1 से 2 घंटे के लिए ठंडा करने के लिए रख देना) Paneer Tikka Masala Recipe in Hindi – पनीर टिक्का मसाला बनाने की विधि step by step

Rabdi kaise banati hai – रबड़ी बनाने का सही तरीका

  1. रबड़ी बनाने के लिए एक कड़ाई में 1 लीटर दूध लेंगे उसे मध्यम आंच पर उबलने दे। दूध आधा होने के बाद उसमे 10 से 12 केसर डाल देंगे (ध्यान रहे की दूध को चिपक ने और जलने से रोकने के लिए चमच से हिलाते रहो) उसमे लगभग 15 मिनट का टाइम लगेगा। फिर उसमे 3 टेबलस्पून चीनी, 1/4 टीस्पून हरी इलायची का पाउडर और 1 चिमुट खाने का रंग डाले और उसे अच्छे से उबलने देना (ध्यान रहे की चीनी को पूरी तरह घुलने देना) उसमे लगभग 5 से 6 मिनट का टाइम लगेगा।
  2. फिर उस रबड़ी में पनीर की टिकिया डाले (ध्यान रहे की टिकियों की चासनी निकाल लेना) और 4 से 5 मिनट तक पकने दे और उसमे 2 से 3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ पिस्ता डाले। हमारी Rasmalai तयार है। Read More…

Rasmalai recipe

परोसने का प्रो तरीका :- 

एक कटोरी में 10 से 12 पीसेस लो और आप Rasmalai को भोजन के साथ भी खा सकते हो। या फिर खाने के बाद भी मिठाई के तौर पर खा सकते हो। आप को यह मिठाई अच्छी लगी हे तो आप अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कर सकते हो। धन्यवाद।

Leave a Comment