Chole Bhature in Hindi – छोले भटूरे बनाने की विधि Step-by-Step

Chole Bhature in Hindi – इस लेख में में Chole Bhature के बारे में डिटेल में बताने वाला हूं जैसे इटली और उथप्पा दक्षिण भारत के पकवान है इस तरह Chole Bhature उत्तर भारत की पहचान है। पंजाब और दिल्ली में Chole Bhature खूब चाव के साथ खाए जाते हैं जैसे कि आप विराट कोहली को जानते ही होंगे विराट कोहली की पहली पसंद Chole Bhature ही है। 

Chole Bhature in Hindi

Chole Bhature in Hindi

स्ट्रीट साइड Chole Bhature बनाना बहुत ही आसान है आप अपने घर पर भी बहुत आसान तरीके से Chole Bhature बना सकते हो। खासकर बच्चों को तो Chole Bhature बहुत ही पसंद होते हैं। Chole Bhature आप नाश्ते के टाइम या खाने के टाइम भी खा सकते हो। Chole Bhature बनाने की विधि मैं आगे स्टेप बाय स्टेप बता दी है।

  1. पूर्व तैयारीयों का टाइम – 20 मिनट
  2. कुकिंग टाइम – 40 मिनट
  3. कुल टाइम – 60 मिनट
  4. लोगों की संख्या – 6

Chole Ingredients in Hindi – छोले बनाने की सामग्री 

  • छोले / काबुली चना (6 से 7 घंटे तक भिगाया हुआ) – 500 ग्राम
  • पानी – 1.5 लीटर
  • तेल – 5 टेबलस्पून 
  • प्याज़ (बारीक कटा हुआ) – 4 मीडियम साइज के
  • टमाटर (बारीक कटे हुए) – 4 मीडियम साइज के
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2½ टेबलस्पून
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2 टीस्पून
  • लहसुन अदरक पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • जीरा – 2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – 2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टीस्पून
  • गरम मसाला – 2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
  • हींग – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार 

Note :- 

  • 1 टेबलस्पून = बड़ा चम्मच (खाने का चम्मच)
  • 1 टीस्पून = छोटी चम्मच (चायपत्ती / चीनी का चम्मच)

chole bhature

Chole kaise banate hai – छोले बनाने का सही तरीका 

  1. सबसे पहले गैस पर कुक्कर रखे उसके बाद उसमे 2 लीटर पानी डाले (याद रहे की गैस को तेज आँच पर रखे) पानी को अच्छी तरह से उबलने दें फिर उसमे सफेद चना (काबुली चना / छोले) डाले और 1 टीस्पून नमक डाले। 10 मिनट होने के बाद गैस धीमी आँच पर करे। (इस रेसिपी में हम खाने के सोडे का प्रयोग नही करेंगे) ,40 से 50 मिनट तक होने के बाद गैस बंद करे और उसे कुक्कर के स्टीम / भाप में छोड़े। उसके बाद कुक्कर को खोलो और देखो की छोले मुलायम हुए या नहीं। नही हुए तो, आप 1 से 2 कुक्कर की सिंटी और दे दो।
  2. एक कड़ाई ले, उसमें 3 टेबलस्पून तेल ले (तेज आँच पर पकने दे) गरम होने के बाद 2 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून लहसुन अदरक पेस्ट, 2 टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून हींग, 2 टीस्पून धनिया पाउडर डाल दीजिये। चमचे से चलाते रहे उसके बाद, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटे हुए टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टीस्पून हल्दी पाउडर डाल कर उसे अच्छे से  चमचे से मिलाये। उसके बाद मसाले को अच्छे से भूने जब तक की तेल नही छोड़ते फिर उसमे एक गिलास पानी डालकर स्वादानुसार नमक डाले और एक उबाली आने के बाद उसमे छोले (काबुली चना) डाले और 2 से 3 मिनट तक पकने दे। फिर गैस बंद कर देना और उपर से हरा धनियाँ डाले। हमारे छोले की सब्जी तयार है। Read More…

Note :- 

  • आप मसाले को भूनने के अलावा मिक्सर ग्राइंडर से  भी निकाल सकते हो।

Bhature Ingredients in Hindi – भटूरे बनाने की सामग्री 

  • मैदा – 500 ग्राम 
  • सूजी (रवा) – 75 ग्राम
  • दही – 125 ग्राम
  • दूध – 100 मिली लीटर
  • चीनी – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • तेल (भटूरा मैदा गूंदने के लिये) – 2 टेबलस्पून
  • ईनो (मार्केट में मिल जायेगा) – 1.5 टीस्पून
  • तेल (भटूरा तलने के लिए) – ½ कड़ाई

 

Bhature kaise banate hai – भटूरे बनाने का सही तरीका 

  1. सबसे पहले एक बड़ी सी बरतन (परांत) लेंगे। उसमे मैदा और सूजी (रवा) को छान कर निकाल लीजिये फिर उसके बीच में जगह बनाएं और उसमे 2 टेबलस्पून तेल, 1 टीस्पून चीनी, स्वाद अनुसार नमक, 1.5 टीस्पून ईनो (ईनो की जगह आप ब्रेकिंग सोडे का भी प्रयोग कर सकते हो), 125 ग्राम दही, और 100 मिली लीटर दूध डालकर, उसे अच्छी तरह से मिलाकर गूंद लीजिए। (जरूरत पड़े तो पानी डाल सकते हो)
  2. भटूरे के आटे को 2 घंटे के लिये किसी गरम जगह पर, ढक कर रख देंगे।
  3. 2 घंटे होने के बाद, गैस पर कड़ाई रखे। उसमें तेल डाले। (तेज आँच पर रखे) 
  4. उसके बाद भटूरे का आटा लेंगे। भटूरे का आटा नीबू के बराबर निकाल ले और उसे पूरी की तरह अच्छे से बेलिये। (भटूरा पूरी से मोटा बेला जाता है) फिर उस बेले हुऐ भटूरे को तेल में तलने के लिए छोड़ दे। (ध्यान रहे की भटूरे को चमचे से दबाते रहे उससे भटूरे फूलते है) भटूरे को दोनो बाजुसे सुनहरा रंग आने तक तेल में रखे। फिर भटूरे को तेल से निकाले। बाकी बचे भटूरे आप इसी तरह निकाले और प्लेट में सर्व करे। हमारे भटूरे तयार है। 

chole bhature

परोसने का प्रो तरीका :- 

एक कटोरी में छोले लेंगे उसे बड़ी सी प्लेट में रखेंगे उसके बाद भटूरा भी प्लेट में रखो और कटा हुआ प्याज और हरा धनिया के साथ परोस सकते हो।

Leave a Comment